-->

वृक्षारोपण पर निबंध | Vriksharopan Par Nibandh In Hindi 2023

वृक्ष हमारे जीवन के सबसे अभिन्न अंग  है वृक्षों के बिना हमारी जिंदगी संभव नहीं है और जिस तरह से आज के समय में वृक्षों की कटाई हो रही है उससे वृक्षारोपण की जरुरत और बढ़ गयी है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार है ये बात ऐसे ही नहीं की जाती है बल्कि आज हम जितनी भी चीजे अपने पास देखते है उसमे आप देखेंगे की लगभग सभी वस्तुए आपको इन वृक्षो की बदौलत मिली  है। 

Vriksharopan Par Nibandh In Hindi 2022


उदाहरण के लिए लकड़ी , शहद, खाना, फल, रबर और सबसे जरुरी चीज कागज आदि। इन चीजों के अलावा एक बहुत ही महत्वपूर्ण चीज है जो हमें केवल वृक्षों से ही मिल सकती है और वो है ऑक्सीजन जिसके बिना हम एक मिनट भी जीवित नहीं रह सकते है।  

वृक्षारोपण पर निबंध | Vriksharopan Par Nibandh Hindi 2023

प्रस्तावना 

वृक्षों को लगाना या पेड़ के छोटे पोधो को बड़ी मात्रा में लगाना वृक्षारोपण कहलाता है और ये करना हमारे इस गृह पर जीवित रहने के लिए बहुत ही जरुरी है। वृक्षों से केवल इंसानो को ही जीवनदान नहीं मिलता है बल्कि दुनिया के जितने भी प्रकार के जिव है उन सबको वृक्षों से अपने जीवन जीने के लिए साधन और ऑक्सीजन मिलती है। चाहे जिव छोटा हो या बड़ा उन्हें जीने के लिए पेड़ो पर ही निर्भर रहना होता है और बदले में ये पेड़ हमसे कुछ नहीं मांगते है। 

वृक्षारोपण क्यों जरुरी है 

आज के समय में जिस तेजी से इंसान तकनीक की और बढ़ रहा है नई - नई टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहा है उसी तेजी से वो पेड़ो को भी काट रहा है ऐसा इसलिए क्योकि धीरे - धीरे करके आज मनुष्यो की जनसँख्या बहुत बढ़ गयी है और जनसँख्या बढ़ने की वजह से रहने की और साधनो की कमी हो गयी है। 

अपनी इन कमियों को दूर करने के लिए मनुष्य में पेड़ काटे और उन जगहों पर अपने घर बना लिए है।  और जो कमी उनको संसाधनों में हुयी है उसके लिए उन्होंने पेड़ काट कर वहा बड़ी बड़ी फैक्ट्रिया बनायीं है जिससे की उनकी जरूरतों को पूरा किया जा सके। और इसकी वजह से पेड़ो में कमी आयी है उससे हमारी धरती पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है जैसे की पृथ्वी पर वायु प्रदूषण बढ़ रह है क्योकि काम पेड़ो की वजह से हवा शुद्ध नहीं हो पा रही है। 

इतने प्रूदषण से लोगो को जीने में सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी है और साथ ही हमारी पृथ्वी का तापमान भी बढ़ रहा है जिसे की पहाड़ो की बर्फ पिघल रही है और समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है जो की बाढ़ आने का कारण बनता है। जो मानव सभ्यता को मिटाने की भी ताकत रखता है और ये सब घटनाएं हम होने से पहले हो रोक सकते है अगर हम वृक्षारोपण करे और खूब सरे पेड़ लगाए तो। 

पेड़ो के बिना हमारा जीवन 

पेड़ हमारी धरती को हरा भरा ही बनाकर नहीं रखते है बल्कि इन्ही की वजह से हमारी धरती ठंडी रह पाती है और यहाँ जीवन संभव हो पता है। अगर हम केवल पेड़ काटते रहे और वृक्षारोपण नहीं किया तो एक दिन सभी जीवो का नाश हो जाएगा। क्योकि पेड़ो से जो अनमिल ऑक्सीजन हमें मिलती है उसका कोई तोड़ नहीं है हम ऑक्सीजन बना नहीं सकते है। 

एक बार मानो तो हम ऑक्सीजन बना भी ले लेकिन जितनी मनुष्यो की तादात है उनके लिए ये ऑक्सीजन पर्याप्त नहीं होगी और ये साधन भी बहुत जल्द ही ख़तम हो जाएगा। इसके बाद दूसरी समस्या जो आएगी वो होगी खाने की और अगर आप चाहो तो खाना ऊगा भी नहीं पाओगे क्योकि बिना पेड़ो के हमारी धरती का तापमान बहुत ज्यादा हो जाएगा और आपको भी जलाने के लिए काफी है। इसलिए आपको इन पेड़ो से हमेशा प्रेम करना चाहिए और जब भी पॉसिबल हो एक पेड़ जरूर लगाए। 

वृक्षों की कटाई के कारण 

आज के समय में लोग जितना हो सके उतना पैसा कमाना चाहते है इसी के लिए वो अपने व्यवसाय को भी बढ़ाते है और ऐसा करने के लिए उन्हें एक बहुत बड़ी जगह की जरुरत पड़ती है जो की वो इन पेड़ो की कटाई करके करते है और उस जमींन पर अपनी बड़ी - बड़ी फैक्ट्री बना देते है। अब ये लोग पेड़ काट तो देते है लेकिन लगाते नहीं है जिसका खामियाजा लोगो को भुगतना पड़ता है। 

Also read 


फिर दूसरा कारण आता है की हमें हर घर में लकड़ी से बानी चीजों की जरुरत पड़ती है जैसे की पलंग है जो की हर घर में जरूर होता है , फिर आपको टेबल की भी जरुरत होती है जो की लकड़ी की ही बानी होती है साथ ही हर घर में एक अलमारी जरूर होती है जिसमे आपका सारा सामन आ जाता है और ये भी आपकी लकड़ी की ही बनी होती है। जिसके लिए बड़े बड़े पेड़ो को काटा जाता है। 

ऐसा नहीं है की ये लोग पेड़ लगाते नहीं है पर पेड़ो को बड़ा होने में समय लगता है और जब तक तो कई पेड़ो को काटा जा चूका होता है। तो पेड़ो की कमी फिर भी हो ही जाती है। कई जगहों पर इन लकड़ियों को ईंधन के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है पर सबसे जयादा पेड़ो की कटाई एक बड़े इलाके को खली करके वह बिल्डिंग्स बनाने के लिए होती है। 

निष्कर्ष 

जिस तरह से एक बच्चे को माता पिता की जरुरत होती है उसी प्रकार से हमें इन पेड़ो की जरुरत है तो जब भी हो सके हमें एक पेड़ जरूर लगाना चहिये हम ये अपने जन्मदिन के दिन भी लगा सकते है स्कूलों में भी बच्चो को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया जाता है और आज के समय में हमें इसी तरह की प्रोत्साहन की जरुरत है ताकि हम हमारी धरती को नष्ट होने से बचा सके। तो आज ही प्रण ले की आप एक पेड़ अपने जीवन में जरूर लगाएंगे। 

वृक्षारोपण पर 10 लाइन |  Vriksharopan Par 10 lines

  1. पेड़ हमें दुनिया की सबसे अमूल्य चीज देते है जो की ऑक्सीजन है। 
  2. हर साल लगभग 15 बिलियन पेड़ो को काटा जाता है। जो की एक बहुत ही बड़ा नम्बर है। 
  3. पेड़ की वजह से ही हम बारिश का पानी देख पते है और इन्ही की वजह से हमें पानी की कमी महसूस नहीं होती है। 
  4. पेड़ केवल इंसानो को ही नहीं बल्कि पक्षियों को भी सहारा देते है। खाने से लेकर रहना तक का इन्तेजान पक्षी पेड़ पर ही करते है। 
  5. वृक्ष पृथ्वी का तापमान का संतुलन बनाने में भी मदद करते है। 
  6. वृक्षारोपण एक बड़े लेवल पर किया जाता है ताकि वनो को बढ़ावा दे सके। 
  7. दुनिया में सबसे पहले पेड़ो का ही जन्म हुआ था। 
  8. कई सरकारी व् प्राइवेट संगठनों द्वारा समय समय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम कराये जाते है। 
  9. स्कूल व कॉलेजो में भी बच्चो को पेड़ो के प्रति जागरूक किया जाता है। 
  10. हम यह भी कह सकते है की पेड़ नहीं जीवन नहीं जो की पानी के साथ भी लागु होती है। 

वृक्षारोपण पर निबंध 150 शब्दों में 

वृक्षों का नाम सुनके आपको क्या याद आता है उम्मीद है आपको पेड़ो की छाव और और उनसे मिलने वाले प्रोडक्ट ही याद आते होंगे और होना भी चाहिए क्योकि पेड़ ही एक ऐसे जिव है जो बिना कुछ मांगे आपको बहुत कुछ दे देते है। 

पर इन्ही सबमे एक चीज है जो आपको जीवन देने के लिए बहुत जरुरी है और वो है ऑक्सीजन ये लोग हमारे द्वारा गाड़ियों से निकले गए धुएं को लेकर बदले में हमें सबसे शुद्ध हवा प्रदानं करते है और हम इन्हे काटते जा रहे है। पिछले कुछ समय में पूरी दुनिया में बहुत ही जायदा पेड़ काटे गए है। एक रिपोर्ट के अनुसार हर साल लगभग 15 बिलियन पेड़ो को काटा जयते है ताकि हमारी जरूरतों को पूरा किया जा सके। 

ऐसे में हमारी धरती से पेड़ो की संख्या काम होती जा रही है आपको इस विषय के बारे में जागरूक होकर लोगो भी इसके बारे में बताना चाहिए और उन्हें जागरूक करना चाहिए जिससे की लोग वृक्षों की अहमियत को समझे और ज्यादा से जयदा वृक्षारोपण करे। 

वृक्षारोपण पर निबंध 300 शब्दों में

जब जीवन की कीमती चीजों के बारे में बात की जाती है तो उसमे हमारे पेड़ो के बारे में बात ना की जाए ऐसा हो नहीं सकता है क्योकि जिंदगी में आपने जितनी भी चीजे देख ली हो इन पेड़ो का मुकाबला कोई भी नहीं क्र सकता है ऐसा इसलिए है क्योकि इनसे आपको सबसे बहुमूल्य चीज मिलती है जो की है ऑक्सीजन। आप जानते ही है की बिना ऑक्सीजन के आप एक मिनट भी जिन्दा नहीं रह सकते हो। 

बिना पेड़ो के आज हमारा जो जीवन है वो सफल नहीं हो पाता। हमारे हर साल के पेपर की जरुरत को पूरा करने के लिए इन पेड़ो की एक बहुत बड़े लेवल पर कटाई की जाती है तब जाके कही हमें पेपर देखने को मिलता है आप सोच ही सकते है की एक साल में कितनी ही बुक्स बनती है, कितने ही पेपर बनते है और लाखो बच्चे अपने लिए कोपिया खरीदते है जिससे की वो पढ़ाई कर सके। 

पेड़ो से हमें बहुत सी जरुरी चीजे मिलती है जिसमे फल, दवाई, शहद, लकड़ी, रबर और ऑक्सीजन आदि शामिल है। पर पेड़ो से इन सब चीजों को निकलने के लिए हमें पेड़ो की कटाई करनी पड़ती है जिससे की पेड़ो की कमी हो जाती है और इसी कमी को पूरा करने के लिए वृक्षारोपण तकनीक का उपयोग किया जाता है। 

कई सरकारी और प्राइवेट संस्थाए इन पेड़ो को बचाने और वृक्षारोपण करने के लिए काम करती है और समय - समय पर लोगो  को जागरूक करने के लिए अलग - अलग तरिके भी अपनाये जाते है जिसमे नृत्य और नाटक आदि शामिल है। भारत में भी कुछ ऐसी संस्थान है जो इन पेड़ो को बचाने के लिए बहुत ही मेहनत से काम कर रही है जैसे की ग्रीन यात्रा , संकल्प तरु , प्रोजेक्ट ग्रीन हैंड्स आदि। ये संस्थान समय समय पर एक बड़े पैमाने पर पेड़ो को लगाती है और स्कूलों में भी वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित करती है जिससे की वृक्षों को बचाया जा सके। 

Vriksharopan Par Nibandh In Hindi 2022


वृक्षारोपण पर निबंध 500 शब्दों में

प्रस्तावना 

वृक्षारोपण कितने तरह से मानव को मदद करता है इस बात को इंसान इग्नोर कर देते है जो की उन्हें बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। हम सब ये भी जानते है की पेड़ो का हमारे जीवन में कितना महत्व है फिर भी इन पेड़ो की बड़े पैमाने पर कटाई की जाती है जैसी वजह इंसान खुद है। 

पेड़ो से चीजे 

जरा अपने आस - पास नजर घुमा के देखिये आपको क्या दिखाई देता है चलो मई बताता हु आप अपने आस - पास ऐसी बहुत से चीजे देख रहे होंगे जिनके लिए हम पूरी तरह से पेड़ो पर निर्भर है जैसे की सबसे अमूल्य चीज है ऑक्सीजन फिर आती है लकड़ी, सोफे, पलंग और रबर आदि। ये सभी चीजे हमें इन पेड़ो से मिलती है जिसके बदले में पेड़ हमसे कुछ नहीं मांगते है। 

पर वो बात है न की लोग फ्री की मिली हुयी चीजों की कदर नहीं करते है वही बात यहाँ भी लागू होती है इंसान अपने फायदे के लिए इन पेड़ो को काट देता है और खुद के लिए ही मुसीबत पैदा कर लेता है। जैसे की वायु प्रदुषण और पानी की कमी आदि। 

पशुओ और पक्षियों का आसरा 

आपने क्या कभी देखा है की पेड़ो के ऊपर कितने तरह के पक्षी वा अन्य जानवर रहते है अगर आप शहर से है तो आपने बहुत ही कम जानवर देखे होंगे पर जो पेड़ो की कटाई होती है तब बहुत से ऐसे जानवर है जिनका आसरा उनसे छीन लिए जाता है जैसे की बंदर , कंगारू और भी बहुत से पशु वा पक्षी। इन सबको रहने के लिए जगह और खाने के लिए दाना न मिल पाने की वजह से ये लोग भी धरती से विलुप्त होते जा रहे है इन्हे बचाने ले लिए ही वृक्षारोपण का किया जाना बहुत जरुरी हो गया है। 

आज से कुछ साल पहले आपने देखा होगा की शहरो में कऊओं की तादात बहुत रहती थी कही कचरो के ढेरो में भी दिखाई दे जाते थे लेकिन आज का समय ऐसा आ चूका है की आपको ये पक्षी बहुत ही काम जगहों पर देखने को मिलता है। इसका कारण एक यह भी है की उनके रहने की जगह ही नहीं बची है। 

वातावरण में बदलाव 

बहुत से इलाके है जहा कभी पानी आया करता था और एक नार्मल तापमान रहा करता था पर आज आप देखोगे की अब उन इलाको में बारिश का नामोनिशान नहीं है और तो और वहा का तापमान भी बहुत बढ़ गए है जिससे की जो बचे हुए पेड़ थे उनपर भी बहुत ख़राब असर पड़ा है और वो भी सकने लगे है। ऐसे में इन इलाको को बचाने के लिए भी वृक्षारोपण बहुत ही जरुरी हो गए है और सरकार इसपर बहुत ही मेहनत से कम कर रही है ताकि आपको और सभी जीवो को एक आराम की जिंदगी मिल सके। 

निष्कर्ष 

तो अब जैसे की आपको पता चल चूका है की वृक्षारोपण हमारे जीवन के लिए कितना जरुरी है और बिना पेड़ो के हमारा जीवन मुमकिन नहीं है तो आप भी संकल्प लीजिये की कभी किसी पेड़ को हानि नहीं पहुचायेंगे और कोसिस करेंगे की जब भी मौका मिले एक पेड़ को लगाएंगे और उसकी देखभाल करेंगे। 

वृक्षारोपण पर निबंध 20 लाइन 

  1. वृक्ष हमारे सबसे अच्छे मित्र है। 
  2. पेड़ो से हमें ऑक्सीजन मिलती है। 
  3. वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं है। 
  4. वृक्षों से हमें लकड़ी मिलती है। 
  5. सरकार द्वारा समय - समय पर वृक्षारोपण कराया जाता है। 
  6. दुनिया में लगभव 73 हज़ार तरह के पेड़ो की प्रजाति पायी जाती है। 
  7. वृक्षों सी हमें पेपर मिलता है। 
  8. सबसे ज्यादा वृक्ष बड़ी - बड़ी बिल्डिंग्स और फैक्ट्री बनाने के लिए काटे जाते है। 
  9. सरकार द्वारा भी पेड़ो का वृक्षारोहण किया जाता है। 
  10. वृक्ष है तो जीवन है। 
  11. पेड़ो से ही हमें रबर मिलता है। 
  12. पेड़ कई सरे पशु वा पक्षियों के लिए आश्रय प्रदान करते है। 
  13. वृक्षों की वजह से ही बारिश संभव हो पाती है। 
  14. बहुत से पालतू पशु वृक्षों की ठंडी छाया में बैठना पसंद करते है। 
  15. वृक्ष आदमी के जीवन में वरदान माने जाते है। 
  16. वृक्षारोपण दुनिया को बच्ये रखने के लिए बहुत जरुरी है। 
  17. वृक्ष पृथ्वी का तापमान संतुलित रखने में इंसानो की मदद करते है। 
  18. वृक्षारोपण बड़े पैमाने पर किया जाता है। 
  19. स्कूलों में बच्चो को जागरूक करने के लिए वृक्षों की जानकारी दी जाती है। 
  20. कई आदिवासी छेत्रो में लोगो द्वारा तरह - तरह के कार्यक्रमों के द्वारा लोगो में जागरूकता फैलाई जाती है। 

तो कैसे लगा आपको आज का ये पोस्ट जिसमे हमने आपको हिंदी में वृक्षारोपण का निबंध दिया है जिसे हमने में लिखा है वृक्षारोपण पर निबंध pdf, वृक्षारोपण पर निबंध 150 शब्दों में, वृक्षारोपण पर निबंध 100 शब्दों में, वृक्षारोपण पर निबंध 300 शब्दों में, वृक्षारोपण पर निबंध 10 लाइन, वृक्षारोपण पर निबंध 20 लाइन ,अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी है तो हमें फॉलो जरूर करे और अपने सवाल कमेंट में जरूर पूछे।  धन्यवाद 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने